FIRST LOOK: 2018 का बेस्ट विलेन बनेगा ये सुपरस्टार...मुहर लग गई!
संजय दत्त अपने कमबैक की धमाकेदार तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड में इस साल एक तरह से उनकी दूसरी इनिंग्स शुरू होने जा रही है और अगले साल वो विलेन बनकर वापस एक धमाका करेंगे।
2018 हर दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। जिस तरह की शानदार फिल्मों की लाइन लगती जा रही है उससे वाकई 2018 का इंतज़ार करना मुश्किल हो गया है। और अब संजय दत्त ने अपनी 2018 की एक फिल्म के लिए अपना लुक शेयर कर दिया है।
संजय दत्त फिल्म के विलेन हैं और फिल्म का नाम है साहब बीवी और गैंगस्टर 3। जी हां, तिगमांशु धूलिया एक बार फिर शानदार फिल्म लाने की तैयारी में हैं।

वैसे अगर गौर किया जाए तो काफी टाइम बाद संजय दत्त और जिमी शेरगिल एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे। उनकी मुन्नाभाई एमबीबीएस की बॉन्डिंग कोई अभी तक नहीं भूला है।
संजय दत्त जब से जेल से लौट कर आए हैं, तब से वो अपने कमबैक की तैयारी में हैं। सितंबर 2017 में उनकी फिल्म भूमि रिलीज़ हो रही है। फिल्म में अदिति राव हैदरी संजय दत्त की बेटी बनी हैं।
वहीं दूसरी तरफ संजय दत्त अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दे रहे हैं। हालांकि उनकी फिल्में शुरू होते ही डिब्बे में चली जा रही हैं या फिर होल्ड पर रख दी जा रही हैं।
राजकुमार हिरानी भी संजय दत्त के साथ एक आखिरी बार मुन्नाभाई बनाने का प्लान कर चुके हैं और फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।
संजय दत्त 2018 के बेस्ट विलेन बन सकते हैं इसमें कोई शक नहीं है। क्योंकि जब भी लीड हीरो निगेटिव अवतार में आए हैं, उन्होंने तहलका मचा दिया है -


Click it and Unblock the Notifications












