..................... Sanjay Dutt shares marriage advice to Ranbir Kapoor and Alia Bhatt, says- Make kids soon Ranbir, and stay happy | रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को संजय दत्त ने दी शादी की बधाई, कपल को दी एक खास सलाह! - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को संजय दत्त ने दी शादी की बधाई, कपल को दी एक खास सलाह!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फिलहाल शादी की पक्की तारीख बाहर नहीं आई है, लेकिन इस खबर से जहां उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। हाल ही में केजीएफ 2 के प्रमोशन के दौरान संजय दत्त से भी रणबीर- आलिया की शादी को लेकर सवाल किया गया। बता दें, संजय दत्त दोनों की परिवारों (भट्ट और कपूर) के नजदीकी हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान संजय दत्त से पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर के लिए उनके पास शादी की कोई सलाह है? इस पर संजू ने पहले पूछा कि क्या रणबीर सच में शादी कर रहे हैं? फिर आगे उन्होंने कहा कि अगर वो सच में शादी कर रहे हैं तो वाकई में उनके लिए बहुत खुश हैं।

sanjay-dutt-shares-marriage-advice-to-ranbir-kapoor-alia-bhatt

संजय दत्त ने कहा- "आलिया तो सचमुच मेरे सामने बड़ी हुई है। मैं दोनों के लिए बहुत खुश हूं। शादी एक प्रतिबद्धता है जो वे एक-दूसरे से कर रहे हैं। और उन्हें उसी पर टिके रहना है, एक-दूसरे का हाथ पकड़ना है और सुख, शांति और गर्व के साथ आगे बढ़ना है।"

जल्दी बच्चे करो और खुश रहो

जल्दी बच्चे करो और खुश रहो

साथ ही उन्होंने अपने मजेदार अंदाज में कहा, "जल्दी बच्चे करो रणबीर और खुश रहो!"

एक्टर ने आगे कहा- "शादी दोनों तरफ से समझौता करने की बात है। मुश्किल रास्ते आएंगे और जाएंगे, कभी किसी को झुकना भी होगा। मैं उन्हें केवल स्थिति का आंकलन करने और एक साथ बने रहने की सलाह दूंगा जो उस समय दी गई परिस्थिति में झुकने की जरूरत है। रास्ते में हर मोड़ के साथ, उन्हें यह याद रखना होगा कि उन्होंने एक-दूसरे के प्रति जो प्रतिबद्धता की है, वह बहुत महत्वपूर्ण है और यही आगे बढ़ते रहने की कुंजी है।"

जोरशोर से चल रही है तैयारी

जोरशोर से चल रही है तैयारी

रणबीर-आलिया की शादी की बात करें तो करीबी सूत्रों के मुताबिक दोनों की शादी 14-15 अप्रैल कोहोगी। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आरके स्टूडियो, राज कपूर का बंगला और रणबीर- आलिया का नया घर रोशनी से जगमगा उठा है।

सिर्फ 28 मेहमान होंगे शामिल

सिर्फ 28 मेहमान होंगे शामिल

रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी परिवार और करीबी दोस्तों के बीच होगी। आलिया के भाई राहुल भट्ट ने शेयर किया कि शादी में केवल 28 मेहमान शामिल होंगे। वे सभी सुरक्षा के साथ चेंबूर के लिए रवाना लेंगे। आरके हाउस में रणबीर- आलिया शादी के बंधन में बंधेंगे।

ग्रैंड रिशेप्शन

ग्रैंड रिशेप्शन

खबरें हैं कि कपल शादी के बाद 17 अप्रैल को मुंबई के लक्जरी होटल ताजमहल पैलेस में ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल होंगे। सभी को इंविटेशन कार्ड भेजा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X