संजय दत्त ने लॉकडाउन से पहले अपने परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत लम्हों की तस्वीर की साझा!
महामारी से हुए लॉकडाउन के कारण, हर कोई अपने घर पर वक़्त बिता रहा है, क्योंकि फ़िलहाल सामाजिक दूरी ही समय की आवश्यकता है। जबकि कुछ खुशकिस्मत हैं जो अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, लेकिन हर कोई उतना भाग्यशाली नहीं होता क्योंकि बहुत से लोग अपने परिवार से दूर रह कर यह कठिन वक़्त निकाल रहे हैं। सुपरस्टार संजय दत्त के साथ भी ऐसा ही हुआ है जो मुंबई में हैं, जबकि उनकी पत्नी, मयनाता और बच्चे दुबई में हैं।
लॉकडाउन से पहले मान्यता और बच्चे दुबई चले गए थे, जहां वे लॉकडाउन के दौरान अपना समय बिता रहे है। पत्नी और बच्चों को याद करते हुए, सुपरस्टार ने लॉकडाउन से पहले की एक यादगार और खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है।
Recommended Video

अभिनेता लिखते है: "I miss them so much.To everyone who is with their families right now, cherish them!" अभिनेता संजय दत्त निश्चित रूप से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क में रहते हैं,
लेकिन यह असल में उनके साथ समय बिताने के समान नहीं है। उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की उसने निश्चित रूप से दर्शकों को भावुक कर दिया है। वो अक्सर परिवार के साथ मस्ती करते रहते हैं।
संजय दत्त इस समय कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं और लॉकडाउन ना होता तो वो कई फिल्मों में धमाका कर चुके होते। उन्होने कहा था वो अब ज्यादा से काम करेंगे और अपने आप को व्यस्त रखतने की कोशिश करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications