शादी की सालगिरह पर संजय दत्त हुए रोमांटिक, वाइफ मान्यता से किया इजहार, 'पहले से भी ज्यादा प्यार करता हूं' PICS

एक्टर संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर संजय दत्त भी रोमांटिक होते नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की। साथ ही एक प्यारा नोट भी लिखा। जिस पर उनकी बेटी त्रिशाला दत्त ने भी उन्हें विश किया। सजंय दत्त और मान्यता ने साल 2008 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने दो साल तक एक दूसरे तक डेट किया और फिर शादी का फैसला किया।

संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर वाइफ मान्यता के साथ फोटो शेयर की। लिखा, 11.02.2008... तुम्हें तब प्यार किया था। अब पहले से ज़्यादा प्यार करता हूं। शादी की सालगिरह मुबारक हो। इस पोस्ट पर संजय दत्त और मान्यता के दोस्तों व परिवारवालों के साथ साथ ढेर सारे फैंस ने भी विश किया।

बता दें कुछ महीने पहले ही संजय दत्त खतरनाक बीमारी से ठीक हुए हैं। उन्हें लंग कैंसर हुआ था ये संजय दत्त और उनकी पत्नी की जिंदगी में किसी प्रलय से कम नहीं था। लेकिन मान्यता पति के साथ इस मुश्किल समय में खड़ी रहीं।

संजय दत्त की पहली शादी

संजय दत्त की पहली शादी

संजय दत्त की मान्यता के साथ दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 1987 में ऋचा शर्मा से शादी की थी, इन्ही से उनकी बेटी त्रिशाला है। त्रिशाला अब मुंबई में नहीं बल्कि अमेरिका में रहती हैं।

संजय दत्त की दूसरी शादी

संजय दत्त की दूसरी शादी

संजय दत्त की पहले पत्नी का निधन कैंसर की वजह से ही हुआ था। इसके बाद उन्होंने साल 1998 में मॉडल रिया पिल्लई से दूसरी शादी की थी। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों का तालाक हो गया।

मुस्लिम हैं मान्यता दत्त

मुस्लिम हैं मान्यता दत्त

मान्यता दत्त मुस्लिम परिवार से आती हैं। उनका पहले नाम दिलनवाज शेख था। लेकिन फिल्मों में आने के दौरान उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया। लेकिन उनकी देशद्रोह फिल्म आई जिसमें उनका नाम मान्यता कर दिया गया, तब से वह इसी नाम से जानी गईं।

मान्यता दत्त और संजय दत्त की लव स्टोरी

मान्यता दत्त और संजय दत्त की लव स्टोरी

संजय दत्त से मान्यता की पहली मुलाकात फिल्म लवर्स लाइक अस के दौरान हुई। दरअसल इस फिल्म के संजय दत्त ने राइट्रस खरीदें। फिर दोनों की मुलाकातें होने लगी। बातचीत का ये सिलसिला घंटों घंटों तक बातों तक पहुंचा और फिर प्यार हो गया।

जुड़वा बच्चे

जुड़वा बच्चे

संजय दत्त और मान्यता दत्त के जुड़वा बच्चे हैं। शरान और बेटी इकरा। अब ये परिवार काफी खुश और सुख दुख में एक दूसरे के साथ खड़ा नजर आता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X