पिता सुनील दत्त की याद में संजय दत्त का इमोशनल पोस्ट, बेटी त्रिशाला ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे दादाजी'
आज संजय दत्त के पिता और दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त की जन्मतिथि है। पिता के जन्मदिन पर संजय दत्त ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। संजय दत्त के इस पोस्ट पर पत्नी मान्यता दत्त, बेटी त्रिशाला ने भी कमेंट्स के जरिए सुनील दत्त को विश किया। संजय दत्त ने पिता को याद कर सोशल मीडिया पर लिखा, आप हमेशा मेरी हिम्मत और खुशी के सूत्रधार रहेंगे। हैप्पी बर्थडे पापा।
Recommended Video
संजय दत्त ने एक अनदेखी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें सुनील दत्त की गोदी में 2 साल का एक बच्चा भी नजर आ रहा है, ये कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त ही हैं। इस पोस्ट में फैंस को संजय दत्त की बचपन की तस्वीर भी देखने को मिली।
सुनील दत्त के बारे में बताए तो पाकिस्तान स्थित पंजाब के झेलम जिले के खुर्द गांव में 6 जून 1929 को हुआ। उन्होंने अपने करियर में काफी संघर्ष किया। सुनील दत्त ने फिल्मी इंडस्ट्री में आने से पहले बस कंडक्टर का काम भी किया और फिर वह रेडियो जॉकी बने। फिर जाकर सुनील दत्त को फिल्मों आने का मौका मिला। बिना किसी गॉडफादर के उन्होंने अपनी मंजिले हासिल की।


Click it and Unblock the Notifications











