संजय दत्त को लेकर सदमें में है बॉलीवुड
बॉलीवुड के मु्न्नाभाई यानी संजय दत्त को आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा पाचं साल की सजा सुना दी गयी है। संजय दत्त के साथ ही उनके सभी बॉलीवुड दोस्त इस बात को लेकर सदमे मे हैं। कईयों को तो इस बात का यकीन भी नहीं हो रहा है कि संजय दत्त को लेकर कोर्ट इतना बड़ा और गंभीर फैसला लेगी। संजय दत्त ने अपने सभी दोस्तों और फैन्स से कहा है कि वो संजय दत्त के लिए दुआ करें। साथ ही संजय दत्त अपनी फैमिली को लेकर भी काफी चिंतित हैं। संजय दत्त इससे पहले पूरे 18 महीने जेल में रह चुके हैं तो अब उन्हें कुल 3 साल और 6 महीने के लिए और जेल जाना होगा। अगले चार हफ्तों के अंदर संजय दत्त को खुद को हिरासत में देना होगा।
ज्ञात हो कि साल 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों से जुड़े हथियारों को अपने घर में रखने के लिेए दोषी पाये जाने पर संजय दत्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। संजय दत्त पर केस चला और उन्हें पूरे 6 साल के लिए जेल जाने की सजा सुनाई गयी। उसके बाद संजय दत्त ने दोबारा से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की और आज उसका फैसला कोर्ट ने किया। कोर्ट द्वारा संजय दत्त की सजा को एक साल कम कर दिया गया और उन्हें पांच साल के लिए जेल जाने की सज़ा सुनाई गयी।
संजय दत्त के लिेए उनके सभी फैन्स और रिश्तेदार दुआ कर रहे हैं। अभी भी संजय दत्त के पास एक रास्ता बाकी है कि वो दोबारा से याचिका दायर करें। लेकिन फिल्हाल के लिेए तो संजय दत्त को जेल जाना होगा। उनका परिवार भी इस अचानक से आए तुफान से काफी दुखी है। मुन्नाभाई बनकर संजय दत्त ने लोगों को खुद से काफी जोड़ लिया था। हर कोई संजय दत्त को काफी पसंद करने लगा था। संजय दत्त बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने अपने दोस्तों ओर अपने रिश्तेदारों के लिए काफी कुछ किया है।


Click it and Unblock the Notifications