Exclusive: पैरोल पर पैरोल मांग कर संजू ने तो हद कर दी

एक बार फिर से सिने अभिनेता संजय दत्त अपने पैरोल को लेकर सुर्खियों में हैं। जो महीने से जेल के बाहर रह रहे संजय दत्त ने एक बार फिर से अपने पैरोल अवधि को बढ़ाने के लिए मंडलाआयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने अपनी इल्तजा में कहा है कि उन्हें अपनी पत्नी मान्यता दत्त की देखभाल के लिए और थोड़ा वक्त चाहिए। अब संजय दत्त के इस खत पर पुणे जेल प्रशासन क्या कदम उठाता है यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन इतना तो तय है कि संजय दत्त की इस पैरोल वाली बात पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी है।

दिल्ली की रहने वाली सुधा गोस्वामी, जो कि लोअर कोर्ट में वकील है, ने वनइंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संजय दत्त को अब और पैरोल नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कैदी के मिलने वाली सुविधा यानी पैरोल का नाजायज फायदा उठाया है। अगर संजय दत्त को फिर से पैरोल मिलती है तो तय हो जायेगा कि उनके साथ पुलिस प्रशासन और ऊपर के लोग साथ दे रहे हैं क्योंकि संजय दत्त जैसे और भी तो कई कैदी हैं जिनकी अर्जी पर पुलिस प्रशासन सुनवाई तक नहीं करता है। मेरी नजर में तो संजय दत्त को सिने अभिनेता और एक रसूखदार परिवार होने की वजह से काफी फायदा मिल चुका है और लगातार मिल भी रहा है। वाकई में संजय ने तो पैरोल पर पैरोल मांग कर हद कर दी है।

गौरतलब है कि संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के लिए जेल प्रशासन से एक महीने की पैरोल मांगी थी। मान्यता के किडनी में ट्यूमर था, जिसका सफलता पूर्वक ऑप्रेशन कर दिया गया है और वो घर भी आ गयी हैं लेकिन सर्जरी की वजह से बेहद कमजोर हो चुकीं मान्यता को डॉक्टरों ने बेडरेस्ट करने की सलाह दी है। जिसके लिए ही संजय दत्त ने फिर से पैरोल अवधि बढ़ाने की गुहार की है। मालूम हो कि संजय दत्त, फिलहाल 21 दिसंबर, 2013 से पैरोल पर हैं, और उन्हें 21 जनवरी को वापस जेल लौटना था। लेकिन उन्होंने पैरोल अवधि बढ़ाने की मांग की और उनकी पैरोल अवधि एक महीने (21 फरवरी तक) बढ़ा दी गई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X