घनचक्कर से संजू का सीन ही गायब
भले ही संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट ने पांच साल की सजा सुना दी हो लेकिन बॉलीवुड वाले उन्हें प्यार करना नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे ही एक चाहने वाले हैं निर्माता-निर्देशक राजकुमार गुप्ता ।
जिनकी कॉमेडी फिल्म घनचक्कर के चर्चे चारों ओर हैं। फिल्म में संजय दत्त का एक कैमियो रोल था जिसे की सजा होने के बाद संजय ने करने से इंकार कर दिया था। उस सीन को किसी और से कराने के बजाय राजकुमार गुप्ता ने अपनी फिल्म से ही हटा दिया।
राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मेरी फिल्म का वह सीन संजू बाबा के लिए ही था, उनसे बेहतर वह रोल कोई और ही नहीं कर सकता था, इसलिए किसी और से वह रोल कराने से अच्छा मैंने उस सीन को ही फिल्म से हटा दिया।
शायद .ऐसे ही लोगों का प्यार है जिनके कारण संजू बाबा अपने इस मुश्किल वक्त में मुस्कुरा रहे हैं। गौरतलब है विद्या बालन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म घनचक्कर 28 जून को रिलीज होगी।
मालूम हो कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई ब्लास्ट में इस्तेमाल हुए अवैध हथियार रखने के लिए संजय दत्त को दोषी करार दिया है। जिसके लिए उन्हें पांच साल की सजा सुनायी गयी है। सजा के ऐलान के बाद लगातार तमाम अभिनेता और नेतागण संजू बाबा की माफी को लेकर राज्यपाल से गुहार लगा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
