'मेरे पिता की तरह थे दिलीप साब', संजय दत्त ने भावुक होकर किया ये पोस्ट!
वेटरन एक्टर दिलीप कुमार ने हम सभी को 7 जुलाई सुबह 7.30 मिनट पर अलविदा कह दिया और इसके बाद से लगातार उनको लेकर फैंस और और सितारों का दर्द छलक रहा है। चाहे वो अमिताभ बच्चन हों, धर्मेंद्र हों या फिर शाहरुख खान। लेकिन इस समय संजय दत्त का एक पोस्ट सामने आया है जिसमें वो दिलीप साब को याद कर रहे हैं उनका कहना है कि वो उनके पिता की तरह थे। संजय दत्त उनके निधन से काफी ज्यादा दुखी हैं और शायरा बानों को भी ढांढस बंधाया है।
संजय दत्त ने एक ट्वीट किया है कि... 'बहुत सारी अच्छी यादें हैं दिलीप साब के साथ में। वो मेरे जिंदगी में एक पिता की तरह थे। उनका जाना हमारी इंडस्ट्री और हमारे लिए काफी बड़ा नुकसान है,

हमने एक लीजेंड को आज खो दिया है। शायरा जी को मेरा गहरा शोक है। भगवान उनको ताकत दे।' संजय दत्त का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। शायरा बानों दिलीप साब के मौत के बाद काफी बदहवास दिखीं थीं।
दिलीप कुमार और सायरा बानो की लव स्टोरी तो सभी जानते हैं, दोनों ने जिंदगी भर एक-दूसरे का ख्याल रखा। सायरा बानो तो दिलीप कुमार के लिए हर मुसीबत के सामने ढाल बनकर खड़ी रहीं।
वहीं हाल ही में स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अपने 'दिलीप साब' को खो देने के बाद सायरा बानो की क्या हालत हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications