..................... Sanjay Dutt say about Bollywood films as soon as he became a part of KGF 2? 'Make films like Sholay!' केजीएफ 2 का हिस्सा बनते ही बॉलीवुड फिल्मों को लेकर ये क्या बोल गए संजय दत्त? - Hindi Filmibeat

केजीएफ 2 का हिस्सा बनते ही बॉलीवुड फिल्मों को लेकर ये क्या बोल गए संजय दत्त? 'शोले जैसी फिल्में बनें!'

'केजीएफ चैप्टर 2' की चर्चा इस वक्त और इस फिल्म में हीरो के साथ साथ विलेन की भी बात हो रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त की जो कि दमदार रोल निभा रहे हैं। 'केजीएफ 2' में संजय दत्त अधीरा का किरदार निभा रहे हैं, उग्र अधीरा के रूप में उनके पहले लुक ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया। दत्त खुद फिल्म के प्रचार अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।

लेकिन इस वक्त उन्होने बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर सवाल खड़े किए हैं और अपनी राय दी है। उनका कहना था कि फिल्में इस वक्त शोले और जंजीर जैसी बननी चाहिए। दरअसल इस दौरान संजय दत्त मीडिया से बात कर रहे थे और फिल्मों को बदलते चुनाव को लेकर बोल रहे थे।

sanjay dutt, kgf 2, संजय दत्त, केजीएफ 2

संजय ने जवाब दिया कि बदलते रुझान के बावजूद बड़े पैमाने पर मनोरंजन करने वाले हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उनके मुताबिक एक्शन स्टंट और वीरता से भरी फिल्में कभी रूढ़िबद्ध नहीं होंगी।

इसी दौरान उनका कहना था कि, बॉलीवुड को अपनी जड़ों की ओर वापस जाना चाहिए और 'वास्तव: द रियलिटी' और 'खल नायक' जैसी अपनी फिल्मों के साथ-साथ 'शोले' और 'जंजीर' जैसे व्यावसायिक पॉटबॉयलर से प्रेरणा लेनी चाहिए।

संजय का सुझाव है कि बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को इन सर्वकालिक हिट फिल्मों की तरह फिल्में बनाना शुरू कर देना चाहिए। संजय दत्त का जीवन कितना विवादित रहा है ये किसी से छिपा नहीं रहा है। हालांकि वो अब सिर्फ फिल्मों में ध्यान दे रहे हैं और लगातार कई बड़े धमाके वो करते दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X