एक सलाह...और कुछ करोड़ से टूटी सलमान - संजू की EQUATION!
सलमान खान और संजय दत्त में ज़्यादा कुछ ठीक नहीं चल रहा है, ये तो सबको पता है। सबको लगा कि ये नाराज़गी रणबीर कपूर के दत्त में कास्ट होने को लेकर थी। ॉ
लेकिन माजरा था सलमान खान की मैनेजर रेशमा शेट्टी। दरअसल, सलमान ने संजय दत्त को सलाह दी थी कि रेशमा शेट्टी को अपना मैनेजर बनाए क्योंकि उन्हें काफी काम की ज़रूरत पड़ेगी पीआर से लेकर इमेज बिल्डिंग तक।
[''सलमान के साथ बद्तमीज़ी की...कान में कहा था Sorry'']
संजय दत्त ने मान भी लिया। ये तब की बात है जब संजय दत्त पैरोल पर बाहर आए थे। इसके बाद संजय दत्त जेल से आ भी गए पर कोई प्रोजेक्ट उन्हें नहीं मिला। जब पता किया गया तो खबर लगी कि रेशमा हर जगह इतनी फीस मांग रही हैं कि लोग काम नहीं दे रहे।
[#ClearHai...इसलिए माफ नहीं करेंगे सलमान खान!]
इस पर संजय ने रेशमा से बात की और उन्हें काम छोड़ने को कह दिया। सलमान को उन्होंने समझाने की कोशिश भी की लेकिन सलमान बस इस बात से खफा हो गए कि उनकी सलाह नहीं मानी गई।
कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने सलमान की सलाह पर अमल ना करना ही बेहतर समझा -


Click it and Unblock the Notifications

