अगर अक्षय के आधे भाव में संजय दत्त और सैफ मिल रहें हैं तो FINAL!
सैफ अली खान और संजय दत्त के बीच आजकल बहुत ही अजीब सी टक्कर चल रही है। और ये टक्कर है निखिल आडवाणी की फिल्म बाज़ार को लेकर। फिल्म से ऋतिक रोशन ने अचानक ही वॉक आउट कर दिया था।
फिर अक्षय कुमार इस फिल्म में आए। लेकिन अक्षय कुमार की फीस फिल्म के बजट से बाहर जा रही थी। इसलिए अब निखिल आडवाणी ने फिल्म के लिए संजय दत्त और सैफ अली खान को एक साथ अप्रोच किया है।
[सैफ - शाहिद के बीच कभी कुछ ऐसा हुआ ही नहीं...सैफू ऐसे नहीं हैं - करीना!]
संजय दत्त जेल से लौटने के बाद फिल्मों में सक्रिय हो चुके हैं। वहीं सैफ अली खान को फिलहाल एक हिट की अदद ज़रूरत है। फिल्म की कहानी शेयर मार्केट में होने वाले उतार चढ़ाव और एक आम आदमी पर उसके असर को दिखाएगी।
जहां निखिल सैफ के साथ कल हो ना हो में काम कर चुके हैं वहीं संजय दत्त के लिहाज़ से उन्हें ये रोल परफेक्ट लगता है। अब देखना है कि दोनों में से किसे ये रोल पसंद आता है। दिलचस्प ये भी है कि सैफ अली खान और संजय दत्त परिणीता में एक साथ काम कर चुके हैं।
जानिए संजय दत्त की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











