अमिताभ बच्चन को लेकर संजय दत्त की दो टूक, कहा किसी ट्रीट से कम नहीं है साथ काम करना
संजय दत्त हिंदी सिनेमा के उन स्टार्स में से है जिनका जीवन हमेशा किसी ना किसी समस्याओं से घिरा ही रहा है। संजय दत्त और समस्याओं का साथ तो चोली दामन का साथ माना जाता है। बीते दिनो संजय दत्त मुंबई बम धमाको में गैरकानूनी हथियार रखने आरोप में सजा काटकर आए थे और राहत की सांस ली थी।
संजय दत्त जेल में जरूर रहे है पर उनका स्टारडम कम नहीं हुआ है। इस समय संजय दत्त फिल्म एकलव्य के लिए 11 साल पूरे कर रहे है और अमिताभ बच्चन और विधु विनोद चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते का जश्न मना रहे है। संजय दत्त और अमिताभ बच्चन की बात की जाए तो इन दोनो का रिश्ता काफी अच्छा है औऱ एक दूसरे के दोनो काफी अच्छे दोस्त है।

संजू बाबा और अमिताभ बच्चन को एक साथ कई फिल्मों में देखा गया है। इन फिल्मों में कांटे, दीवार, एक अजनबी, शूटआउट एट लोखंडवाला, अलादीन और जंजीर के अलावा फिल्म एकलव्य भी शामिल है। फिल्म ने 11 साल पूरे कर लिए है जिसकी खुशी संजय दत्त ने जाहिर की है।
संजय दत्त बताते है कि अमित जी के साथ काम करने का अनुभव काफी अलग होता है और उनके साथ काम करने से आज भी कुछ ना कुछ सीखने को मिलता रहता है। अमिताभ बच्चन के अलावा संजय दत्त फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा के भी काफी नजदीकी है और उनके साथ उन्होने करीब 5 फिल्में की है।
विधु विनोद चोपड़ा से उनके काफी अच्छे संबंध है और दोनो एक दूसरे से काफी क्लोज भी है। आपको संजय के साथ विधु विनोद चोपड़ो की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस याद होगी और उसके बाद लगे रहो मुन्ना भाई।
आपको बता दे कि इन दोनो फिल्मों ने आकर बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा दिया था और लोगों को संजय दत्त का मुन्ना भाई वाला अवतार काफी पसंद आया था। इसके बाद आपको बहुत जल्द इन दोनो की जोड़ी दत्त में नजर आएगी जो कि संजू बाबा की बायोपिक बनाई जा रही है।
इस मौके पर संजय दत्त ने ट्वीट किया था कि अमिताभ बच्चन के साथ काम करना हमेशा किसी ट्रीट से कम नहीं होता है। इसके अलावा संजय दत्त ने अपनी फिल्मों की कुछ बिहाइंड द सीन की फोटो भी शेयर की थी सोशल मीडिया में जो कि वायरल हुई है। इस समय संजय दत्त साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 में बिजी है और उनकी बायोपिक फिल्म दत्त 29 जून 2018 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications