संजय दत्त के तोरबाज़ डायरेक्टर गिरीश मलिक के बेटे का आत्महत्या से निधन, होली पर पिता से हुआ था पीने पर झगड़ा
होली का दिन बॉलीवुड डायरेक्टर गिरीश मलिक के लिए बड़ा सदमा लेकर आया जब उनके बेटे मनन की बिल्डिंग की पांचवी फ्लोर से गिरकर मौत हो गई। मनन मलिक की उम्र पहले 17 साल बताई गई लेकिन फिर पुलिस ने कंफर्म किया कि मनन 18 साल के थे। साथ ही ये भी पुष्टि की गई कि मनन ने आत्महत्या की।
रिपोर्ट्स की मानें तो मनन होली के दिन, होली खेलकर आए और वो काफी नशे में थे। इसके बाद वो घर लौटकर भी पीने लगे जिसके बाद गिरीश मलिक ने उन्हें ना पीने के लिए टोका और कुछ बातें कहीं।

चूंकि मनन नशे में थे इसलिए वो ज़्यादा उत्साहित थे और उन्होंने पांचवे फ्लोर स्थित घर की खिड़की तोड़कर बाहर छलांग लगा दी। टाईम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में पुलिस ने बताया कि मनन इससे पहले भी अपनी मां के साथ बहस में उत्तेजित हो चुके हैं। छलांग लगाने के बाद मनन को आनन फानन में कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके।
मनन को आज पोस्टमार्टम के लिए सिद्धार्थ अस्पताल से जाया गया। जब मनन ने पांचवी मंज़िल से छलांग लगाई तो उस समय उनके आस पास कोई नहीं था। उनके पिता अपने कमरे में थे और मां किचन में। मनन का अंतिम संस्कार, दिल्ली में किया जाएगा जहां पूरा मलिक परिवार रहता है। गिरीश मलिक के तोरबाज़ एक्टर संजय दत्त को जब ये खबर मिली तो उन्होंने इस पर काफी दुख जताया।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











