संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने भरा नामांकन, कॉग्रेस से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

अभिनेता संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में उतरने का फैसला ले लिया है और हाल ही में संजय दत्त के साथ अपने नाम का नामांकन कराने पहुंची थीं। गौरतलब है कि पिछली बार साल 2014 के चुनाव में प्रिया दत्त चुनाव हार गयी थीं। इस मौके पर ली हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि प्रिया दत्त उत्तर पश्चिमी मुंबई कॉग्रेस से चुनाव लड़ने जा रही है और इस मौके पर काफी ज्यादा खुश लग रही हैं।

ये वही जगह है जहां पर कई स्टार्स रहते हैं जिसका फायदा उनको हो सकता है। इसके अलावा मुंबई से ही अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी कॉग्रेस से ही उतर रही हैं। इस मौके पर प्रिया दत्त के साथ उनके पति और बेटे भी मौजूद रहे।

sanjay dutt, संजय दत्त

बता दें कि सुनील दत्त के निधन के बाद उनके राजनीतिक विरासत को बेटी प्रिया दत्त आगे बढ़ा रही हैं। प्रिया दत्त साल 2005 में पिता के निधन के बाद उपचुनाव जीतकर पहली बार सांसद बनी थीं।

इस समय एक के बाद एक धमाकेदार अभिनेता और अभिनेत्री राजनीति का हिस्सा बन रहीं हैं। संजय दत्त की बात करें तो वो फिल्मों में ही बिजी है और अब उनकी फिल्म कलंक रिलीज होने वाली है। कलंक का ट्रेलर काफी ज्यादा दमदार है और लोगों को काफी पसंद आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X