#PictureShuru: 2018 में होगा धमाका....पार्ट 3 की शूटिंग शुरू!
संजय दत्त स्टारर साहब बीवी और गैंगस्टर 3 की शूटिंग सितंबर में शुरू होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो गणपति विसर्जन के साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। फिल्म को तिग्मांशु धूलिया ही डायरेक्ट करेंगे। इस बार फिल्म के विलेन होंगे संजय दत्त।
वैसे अगर गौर किया जाए तो काफी टाइम बाद संजय दत्त और जिमी शेरगिल एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे। उनकी मुन्नाभाई एमबीबीएस की बॉन्डिंग कोई अभी तक नहीं भूला है। फिल्म से संजय दत्त का लुक भी सामने आ चुका है।

संजय दत्त जब से जेल से लौट कर आए हैं, तब से वो अपने कमबैक की तैयारी में हैं। सितंबर 2017 में उनकी फिल्म भूमि रिलीज़ हो रही है।
साहब बीवी और गैंग्सटर भी अब बॉलीवुड की सीरीज़ फिल्मों का हिस्सा बन चुकी है। इतना ही नहीं, फिल्म सफल सीरीज़ का भी हिस्सा बन सकती है। जानिए भारत की सबसे सफल सीरीज़ फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











