..................... sanjay dutt's second wife rhea pillai sad reaction after watching sanju - Hindi Filmibeat

संजू देखने के बाद संजय दत्त की दूसरी पत्नी का चौकाने वाला बयान, बोली उनको धक्का लगा

By Salman

राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू इस समय सफलता के झंडे गाड़ रही है और लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। बता दें कि फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है और इसमें संजय का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है। हाल ही में एक चौकाने वाला बयान सामने आया है जो कि संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई ने दिया है। उनका कहना है कि हाल ही में उन्होने फिल्म संजू देखी और इस बात को लेकर काफी ज्यादा दंग हो गई। इस बायोपिक में उनका नाम कहीं पर भी नहीं दिखाया गया है।

उनका कहना है कि जब संजय दत्त जब ब्लास्ट में फंसे थे और काफी ज्यादा उलझ चुके थे तब उनके साथ वो थी और हर कदम पर उनकी मदद के लिए आगे खड़ी रहती थी।

sanju, sanjay dutt, ranbir kapoor, rajkumar hirani, संजू, संजय दत्त, रणबीर कपूर, राजकुमार हिरानी

उनका कहना है कि जब उन्होने ये देखा कि फिल्म में उनका कहीं जिक्र तक नहीं है तो इस बात से उनको काफी गहरा धक्का लगा है और वो काफी ज्यादा दुखी भी हुई है। गौरतलब है कि संजू फिल्म में बहुत सारे ऐसे लोग है जो कि दिखाए नहीं है गए है..फिर चाहे वो रिया हो या संजय की एक और पत्नी रिचा शर्मा।

इसके अलावा संजय दत्त की बेटी त्रिशाला का भी कहीं पर जिक्र नहीं है और ना ही उनके कई दोस्तों का जिक्र है। इस फिल्म मे सिर्फ उनकी वर्तमान पत्नी मान्यता का जिक्र है जिसका किरदार दिया मिर्जा ने निभाया है।

लोगो का कहना है कि उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने वाली सोनम कपूर को ही उनकी हर पत्नी के रूप में दिखाया गया है पर देखने वाले ये नहीं समझ पाए है कि सोनम कपूर आखिर किसके किरदार मे थी।

फिलहाल संजू काफी अच्छा बिजनेस कर रही है और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। खबर थी कि फिल्ममेकर्स का कहना है कि संजय दत्त की इतनी बड़ी जिंदगी को ढाई घंटे में दिखाना मुश्किल था इसलिए सिर्फ मुद्दे पर फोकस किया गया है।

बता दें कि फिल्म अब विदेश में भी रिलीज करने की बात चल रही है और ऑस्ट्रेलिया में इसकी स्क्रीनिंग भी रखी जाएगी। रणबीर कपूर ने इतना कमाल का अभिनय किया है कि फिल्म में उनकी खूब सराहना की जा रही है।

इसके पहले इस तरह के कमाई के आकड़े रणबीर कपूर की किसी भी फिल्म में देखने को नहीं मिलें थे। संजू ने रणबीर कपूर के करियर को एक नई ऊंचाई दी है और उनके जीवन का सबसे बड़ी सफल फिल्म बनकर सामने आई है। बता दें कि रणबीर कपूर इस फिल्म की सफलता के कारण काफी ज्यादा खुश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X