Pic of the Day: संजय दत्त का नया लुक आप देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे
संजय दत्त ने हाल ही में फैन्स को खुशखबरी दी है कि वो Lungs Cancer के खिलाफ अपनी जंग जीत चुके हैं और अब संजय दत्त अपने नए लुक से हर किसी को हैरान कर रहे हैं। संजय दत्त का ये नया लुक हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस लुक में संजय दत्त बेहद नए रंग के बालों में दिखाई दे रहे हैं।
आलिम हकीम ने संजय दत्त की ये तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि इसे Platium Blonde Look कहते हैं। संजय दत्त बेहद कूल सुपरस्टार अंदाज़ में अपनी तस्वीरें खिंचवाते दिखे।

तस्वीरों से साफ है कि संजय दत्त को भी अपना ये लुक काफी ज़्यादा पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि संजय दत्त के पास इस समय तीन बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। यशराज फिल्म्स की शमशेरा में जहां वो रणबीर कपूर से टक्कर लेत दिखाई देंगे।
वहीं संजय दत्त यशराज फिल्म्स की पृथ्वीराज में भी अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा संजय दत्त यश स्टारर केजीएफ 2 में अधीरा की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म से उनका लुक भी बाहर आ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications