कैंसर के ईलाज के बाद संजय दत्त का नया लुक, बेहद खुश हैं अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन
संजय दत्त ने अपने जुड़वा बच्चों शाहरान और इक़रा के 10वें जन्मदिन पर फैन्स को बताया कि वो कैंसर से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और ये खबर सुनकर बॉलीवुड भी बेहद खुश है। संजय के बच्चे 21 अक्टूबर को अपना दसवां जन्मदिन मना रहे हैं और इसी मौके पर संजय दत्त ने ये खुशखबरी फैन्स के साथ बांटी।
ईलाज के बाद अस्पताल से घर लौटते हुए संजय दत्त की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जहां वो एक नए लुक में दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि उनके Lung Cancer की खबर के बाद कई फिल्मों के अटकने की संभावना थी।

संजय दत्त एक तरफ जहां केजीएफ 2 के विलेन अधीरा की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। वहीं वो रणबीर कपूर के साथ यशराज फिल्म्स की शमशेरा और अक्षय कुमार के साथ यशराज फिल्म्स की पृथ्वीराज का भी हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications