देर रात पार्टी करना संजय दत्त को पड़ा महंगा..पड़ोसी ने पुलिस में दर्ज की शिकायत
देर रात पार्टी करने पर संजय दत्त के एक पड़ोसी ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करा दी।
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का पुलिस से पीछा छूटने का नाम नहीं लेता। जी हां..संजय दत्त एक बार फिर पुलिस केस में फस गए हैं। इस बार उन्हें देर रात को पार्टी करना महंगा पड़ गया। देर रात पार्टी करने पर उनके एक पड़ोसी ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करा दी।

पड़ोसी का कहना है कि संजय के घर में बजने वाले संगीत और लेट नाइट पार्टियों से उन्हें दिक्कत होती है। पड़ोसियों के मुताबिक पिछले 20 दिनों से उन्हें इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि बीते 14 जनवरी को संजय दत्त ने अपने घर 'पाली हिल रेजिडेंट' में पार्टी रखी थी। पार्टी अपार्टमेंट की छत पर रखी गई थे, जिसमें कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। इससे भी पड़ोसियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
यह उनके खिलाफ दर्ज कराई गई दूसरी शिकायत थी जिसके लिए पुलिस उनके घर पहुंची, इससे पहली शिकायत 14 जनवरी को उनके खिलाफ कराई गई थी।


Click it and Unblock the Notifications