संजय दत्त ने दी कैंसर को मात, दोस्त 'कमली' का रिेएक्शन, बोले 'डेस्टिनी का बच्चा'
हाल ही में इंडस्ट्री से खबर आई थी कि सुपरस्टार संजय दत्त कैंसर से पीड़ित हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे और लगातार उनके लिए दुआ कर रहे थे। लेकिन हाल ही में एक खबर आई कि सुपरस्टार अब पूरी तरह से ठीक हैं और उन्होने कैंसर को हरा दिया है। इसके बाद से लगातार उनको लेकर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं थीं जिसमें सुपरस्टार अजय देवगन भी शामिल थे।
लेकिन अब संजय दत्त के जिगरी दोस्त परेश घिलानी भी इस बात को लेकर काफी खुश हुए हैं। गौरतलब है कि परेश घिलानी वही 'कमली' हैं जिनको फिल्म संजू के लिए याद किया जाता है। इनके किरदार में विकी कौशल नजर आए थे।

उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है.. "डेस्टिनी का बच्चा। आपको स्वस्थ जीवनकाल की शुभकामनाएं।" जैसे ही कमली का ये पोस्ट सामने आया काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर प्रतिक्रिया कर रहे हैं।
बता दें कि सुपरस्टार संजय दत्त को कैंसर का पता तब चला था जब वो स्टेड चौथी में पहुंच चुके हैं। इसके बाद उन्होने अपना इलाज शुरु करवाया और इसपर विजय हासिल कर ली।
संजय दत्त ने कैंसर से उबरने के बाद एक पोस्ट किया था जो कि तेजी से वायरल हो रहा था। उन्होने अपना दर्द बयां किया था और साथ ही उन्होने अपने परिवार के बारे में बात की थी। फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications