प्रभास की फिल्म में हो गई संजय दत्त की एंट्री? पहले कभी नहीं निभाया है ऐसा किरदार!

sanjay dutt, prabhas

Sanjay Dutt Prabhas Film- सुपरस्टार संजय दत्त इस वक्त अपनी कुछ धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और लगातार शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन कुछ नए प्रोजेक्ट्स भी उनको लेकर सामने आते रहते हैं। इस वक्त उनका नाम एक फिल्म से जुड़ रहा है जिसमें सुपरस्टार प्रभास के साथ वो नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो प्रभास पिछले कुछ समय से डायरेक्टर मारुति के साथ बातचीत में हैं और एक हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर तैयारी चल रही है।

जी हां, इस फिल्म में संजय दत्त की एंट्री भी अहम मानी जा रही है। हालांकि फिल्म के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है लेकिन पिंकविला ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि संजय दत्त इस फिल्म में दादा का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि संजय दत्त ने इसको लेकर किसी तरह का जवाब नहीं दिया है।

कैसी होगी फिल्म?

पता चला है कि फिल्म काफी जल्दी फ्लोर पर आएगी और सुपरस्टार्स की ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी होने वाली है। इस फिल्म में संजय दत्त और प्रभास काफी अलग तरह का अभिनय करेंगे। खबरें ये भी हैं कि इस फिल्म में ना सिर्फ संजय दत्त बल्कि साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस जरीन वहाब की एंट्री भी हो चुकी है।

संजय दत्त के अपोजिट अभिनेत्री जरीन वहाब दादी के रोल में नज़र आएंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि संजय दत्त इस तरह के किरदार में पहले कभी नहीं नजर आए हैं। अब उनको लेकर फैंस का कैसा रिएक्शन रहेगा ये तो देखने वाली बात होगी।

वर्कफ्रंट

सुपरस्टार संजय दत्त इस फिल्म के अलावा बाप को लेकर चर्चा में है जिसका ऐलान कुछ समय पहले हुआ था। इस फिल्म को साल 2023 में रिलीज होना है और कई सुपरस्टार्स फिल्म का हिस्सा बनेंगे। जैकी श्रॉफ और मिथुन जैसे सितारे इस फिल्म में उनके साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं। संजय दत्त ने केजीएफ 2 जैसी फिल्म में कमाल का काम किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X