..................... कैंसर की जंग जीत चुके संजय दत्त की फिटनेस देख KGF 2 टीम हैरान, यश बोले- वह धमाका करने वाले हैं! Sanjay Dutt’s energy level surprise KGF 2 film team now actor will do action scene! - Hindi Filmibeat

कैंसर की जंग जीत चुके संजय दत्त की फिटनेस देख KGF 2 टीम हैरान, यश बोले- वह धमाका करने वाले हैं!

अभिनेता संजय दत्त ने कैंसर पर जीत दर्ज कर ली है। इस बड़ी बीमारी के जूझने के बाद उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े होने लगे। ठीक होने के बाद वह अब प्रशांत नील की मोस्ट अवेटिड फिल्म केजीएफ 2 की शूटिंग में जुट चुके हैं। स्पॉटबॉय को फिल्म के एक सूत्र ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पर वापस लौटे संजय दत्त की एनर्जी देखकर पूरी फिल्म टीम हैरान है। दरअसल संजय दत्त अपनी फिटनेस पर पूरा काम कर रहे हैं। वह फिल्म के एक्शन सीन में किसी तरह की कमी नहीं आए इसका पूरा ध्यान दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि केजीएफ 2 के लीड एक्टर यश ने भी संजय दत्त की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि संजय दत्त की एनर्जी एकदम धमाकेदार है और उनके जैसा दूसरा शख्स उन्होंने नहं देखा है। वह जब एक्शन सीन करेंगे तो उनसे बेहतर कोई नहीं होगा और फैंस जमकर एन्जॉय करने वाले हैं।

बता दें इससे पहले ये सामने आया था कि संजय दत्त की हालत को देखते हुए फिल्ममेर्स कुछ एक्शन सीन कम करने की खबरें भी सामने आई थी। हालांकि इनपर कुछ ऑफिशियल जानकारी कभी नहीं सामने नहीं आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X