Pic Of The Day: संजय दत्त की बेटी त्रिशला की ये तस्वीर हो रही है तेज़ी से वायरल
संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त पिता से दूर रहती हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में छोटी सी त्रिशला अपने दादाजी सुनील दत्त के साथ दिखाई दे रही हैं।
गौरतलब है कि त्रिशला, संजय दत्त की पहली पत्नी, ऋचा की पत्नी हैं। ऋचा की 1996 में कैंसर से मौत हो गई थी और उससे पहले ही संजय दत्त ने ऋचा से तलाक ले लिया था। उस वक्त त्रिशला बहुत छोटी थीं।

इसके बाद से त्रिशला हमेशा अपने ननिहाल में पली बढ़ी। संजय दत्त तो वैसे भी काफी समय तक जेल आते जाते रहे। इसलिए त्रिशला और संजय ने साथ में बहुत ही कम वक्त बिताया है।


Click it and Unblock the Notifications











