संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त के बॉयफ्रेंड की मौत, पोस्ट किया दिल को छू लेने वाला खत

By Staff

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त लाईमलाइट से काफी दूर रहती हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए इतनी दुखद खबर दी कि हर किसी का दिल ही टूट गया। त्रिशाला ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बताया जो अब इस दुनिया में नहीं रहे।

अपने बॉयफ्रेंड की याद में त्रिशाला ने दो तस्वीरें भी डालीं। इसी के साथ उन्होंने दिल को छू लेने वाला खत भी डाला। त्रिशाला उनकी मौत से उबर नहीं पा रही हैं ये तो इस खत से साफ था। उनकी बॉयफ्रेंड के बारे में ज़्यादा डीटेल्स फिलहाल किसी को नहीं पता है।

त्रिशाला ने अपने पोस्ट में बताया कि उनके बॉयफ्रेंड का जन्म 1986 में हुआ था और 2 जुलाई 2019 को उनकी मृत्यु हो गई। अपने पोस्ट में त्रिशाला ने ये भी लिखा कि मैं आज, तुम्हें कल से ज़्यादा प्यार करती हूं लेकिन कल मैं तुम्हें इससे भी ज़्यादा चाहूंगी।

गौरतलब है कि त्रिशाला और उनके बॉयफ्रेंड दोनों के ही बारे में किसी के पास ज़्यादा जानकारी नहीं है। त्रिशाला का इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राईवेट है। हालांकि त्रिशाला के ढेर सारे फॉलोअर हैं। जिन्होंने इस बात की जानकारी, सोशल मीडिया पर ही डाली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X