मैं अपने पिता के साथ कभी रही नहीं, मुझे नहीं पता उनके बिना रहना कैसा लगता है - संजय दत्त की बेटी
Recommended Video

संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि संजू बायोपिक देखकर त्रिशला काफी नाराज़ थीं कि फिल्म में उनकी मां और उनका कोई ज़िक्र भी नहीं था। लेकिन खैर, इन बातों की पुष्टि किसी ने नहीं की हालांकि त्रिशला ने इन्हें नकारा भी नहीं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर त्रिशला से लोगों ने कुछ सवाल पूछे।
इनमें से एक सवाल और उस पर त्रिशला का जवाब सबका दिल तोड़ गया। उनसे किसी ने पूछा कि आप अपने माता - पिता दोनों के साथ नहीं रहती हैं। कैसा लगता है? उन्होंने जवाब लिखा - ठीक ही लगता है शायद। दरअसल, मैं उनके साथ कभी रही ही नहीं तो मुझे पता नहीं कि उनके साथ रहना कैसा लगता है।

त्रिशला ने तो काफी बहादुरी से इस प्रश्न का सामना कर लिया लेकिन बाकी के फैन्स इतने कड़वे लेकिन बहादुरी से कुबूल किए गए सच को पढ़कर त्रिशला के फैन हो गए। गौरतलब है कि त्रिशला संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी हैं। रिचा जब कैंसर से जूझ रही थीं, संजय ने उन्हें तलाक दे दिया था।
[लोग मुझे चरसी गंजेड़ी की बहन बोलते थे - प्रिया दत्त]
तब से संजय दत्त और उनकी बेटी के बीच संबंध भी कुछ ठीक नहीं थे। कुछ साल पहले ही उनके संबंधों की कड़वाहट दूर हुई है। संजय दत्त ने पहली बार त्रिशला के करियर के बारे में बात करते हुए कहा था कि जब मुझे पता चला था कि उसका मन हीरोइन बनने का है तो मैंने साफ कर दिया था कि टांगे तोड़कर घर में बैठा दूंगा।
संजय दत्त ने बताया कि वो चाहते हैं कि त्रिशला अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे। उनका मानना है कि उसने फॉरेंसिक साइंस में बहुत ही अच्छी पढ़ाई की है और इसी में आगे अपना करियर बनाना चाहिए।
[संजू की 10 MISTAKES जो पड़ गईं भारी]
वैसे भी संजय दत्त का मानना है कि त्रिशला का हीरोइन बनना बहुत ही मुश्किल है। सबसे ज़रूरी होती है हिंदी आना और उसकी अमरीकन भाषा वाली हिंदी यहां नहीं चलेगी। उसे बहुत ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
वैसे संजय दत्त की सारी बातों को एक साइड में रख दिया जाए तो त्रिशला में हीरोइन बनने वाला पूरा ग्लैमर है। देखिए उनकी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












