#Effect: सुपरस्टार हैं ऋतिक रोशन...दूसरे सुपरस्टार की फिल्म की डिब्बाबंद

हाल ही में संजय दत्त की कमबैक फिल्म की खबरें ज़ोरों पर थी। सुनने में आया था कि वो बैंग बैंग डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ बदला नाम की फिल्म कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त बॉक्सर बने थे और सारी तैयारियां भी शुरू कर दी थीं।

फिल्म के लिए संजय दत्त ने अपने घर के बेसमेंट में ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी और घर को ढंकवा दिया था कि कोई उनकी तस्वीरें ना लीक कर दे। लेकिन फिर कहानी में आए ऋतिक रोशन और फिल्म हो गई डिब्बाबंद।
[अगर अक्षय के आधे भाव में संजय दत्त और सैफ मिल रहें हैं तो FINAL!]

दरअसल, सिद्धार्थ आनंद ऋतिक रोशन को लेकर फाइटर नाम की फिल्म प्लान कर रहे थे और अब ये फिल्म नवंबर में शुरू हो जाएगी। और बस इसीलिए संजय दत्त की फिल्म बदला डिब्बाबंद कर दी गई।

sanjay durr comeback film

वहीं संजय दत्त को इस बारे में कोई खबर नहीं दी गई। जब उन्होंने पूछा तो उन्हें बताया गया कि फिल्म की स्क्रिप्ट उतनी अच्छी तरह से नहीं शेप हो पाई, जितनी होनी चाहिए थी इसलिए फिल्म बंद कर दी गई।
[#TooBad: संजय दत्त के नाम पर ये था सलमान खान रिएक्शन!]

फिलहाल, संजय दत्त मार्को भाऊ नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं हालांकि उनके नाम से 10 फिल्मों की अफवाहें उड़ रही हैं। वहीं उनकी बायोपिक, जिसमें रणबीर कपूर काम कर रहे थे, फिलहाल राजू हिरानी ने उसका काम भी बंद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X