साउथ इंडस्ट्री में संजय दत्त का धमाका? अब प्रभास के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर!
संजय दत्त के बुरे दिन जब से खत्म हुए हैं उनके पास काम की कमी कभी नहीं रही है। अभिनेता को लेकर अगर ये कहा जाए कि वो दक्षिण सिनेमा में अपनी दूसरी पारी शुरु कर रहे हैं तो ये कहना गलत नहीं है। उनकी एक के बाद एक फिल्म चर्चा में रहती है और फैंस उनके हर किरदार को काफी प्यार कर रहे हैं। केजीएफ 2 में यश के साथ खलनायक की भूमिका निभाने के बाद,
संजय बाबा ने विक्रम निर्देशक लोकेश कनगराज की अगली फिल्म में थलपति विजय के साथ विलेन की भूमिका में दिखेंगे। लेकिन अब खबर आ रही है कि वो बाहुबली अभिनेता प्रभास के साथ नजर आने वाले हैं।

जी हां, एक बार फिर से वो खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं और ये एक नया प्रोजेक्ट होने वाला है। जी हां, ये जोड़ी न तो सालार के लिए है और न ही प्रोजेक्ट के के लिए है, बल्कि कुछ नया होने वाला है।

तेलुगु वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक
एक तेलुगु वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक संजय दत्त को प्रभास के साथ एक अलग प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं। पता चला है कि ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी होने वाली है और इस फिल्म को लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं।

आदिपुरुष की शूटिंग हो चुकी है
प्रभास की फिल्मों की बात करें तो आदिपुरुष की शूटिंग हो चुकी है, बस पोस्ट प्रोडक्शन का काम बचा है। संजय दत्त ने बीते कुछ महीनों में केजीएफ चैप्टर 2 और शमशेरा में काम किया है और फिल्म में उनके किरदार को काफी प्यार मिला है।

संजय दत्त निगेटिव रोल्स में
अभी इस तरह के ही किरदार उनके द्वारा की जा रही है। संजय दत्त निगेटिव रोल्स में ज्यादा शानदार लग रहे हैं और आने वाले समय में उनके किरदार ऐसे ही होने वाले हैं।

ऐसे रोल कर चुके हैं
उन्होने काफी समय से एक किरदार ऐसा नहीं किया है जो कि छाप नहीं छोड़ सकता है। उनके फैंस निगेटिव किरदार में उनको देखना काफी पसंद करते हैं। इसके पहले भी वो ऐसे रोल कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











