डाकू ने मुझे गोद में उठाया और पापा से पूछा इसकी किडनैपिंग पर कितना दोगे- संजय दत्त
सुपरस्टार संजय दत्त इस समय अपनी पूरी स्टारकास्ट के साथ फिल्म प्रस्थानम के प्रमोशन में जुटे हैं जो कि इसी सप्ताह रिलीज होने वाली है। बता दें कि संजय दत्त हाल ही में द कपिल शर्मा के शो पहुंचे थे जहां उनके साथ चंकी पांडे, अली फजल, अमायरा दस्तूर और मान्यता दत्त मौजूद थीं। यहां पर संजय दत्त ने एक ऐसा खुलासा कर दिया जो कि आपको काफी ज्यादा चौकाने वाला है। दरअसल संजय दत्त ने कहा था कि उनको एक बार एक डाकू ने किडनैप करने की धमकी देते हुए उठा लिया है।
दरअसल कपिल ने पूछा था कि आपके बारे में अफवाह है कि आपको एक बार डाकुओं ने किडनैप करने की कोशिश की थी? जिस पर संजय दत्त ने हां में सिर हिलाया और कहानी बता डाली।स संजय दत्त ने कहा कि फिल्म मुझे जीनो दो की शूटिंग चल रही थी और वो सेट पर मौजूद थे।

रूपा डाकू उस समय गैंग को ऑपरेट करता था वो आ गया और उसने मुझे गोद में उठा लिया। इसके बाद पिता सुनील दत्त से पूछा कि आप इस फिल्म के लिए कितने पैसे खर्च कर रहे हैं? तो पिताजी ने बताया कि 15 लाख रुपए।
इसके बाद डाकू ने पूछा कि अगर बेटे को हम किडनैप कर लें तो कितने पैसे दे दोगे? बस इसी के बाद सुनील दत्त ने संजय दत्त और नरगिस को वापस मुंबई जाने के लिए कह दिया था। गौरतलब है कि संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम 20 सितंबर को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











