संजय दत्त ने बताया कब रिलीज़ होगी मुन्नाभाई 3
फिल्म मुन्नाभाई 3 के बारे में संजय दत्त ने बातों ही बातों में काफी जानकारी दे डाली। क्या कहा संजय दत्त ने..आइए जानते हैं।
संजय दत्त आने वाली फिल्म 'ग्यारह' के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और जल्द की इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। फिल्म को अनुभन सिन्हा डायरेक्ट करेंगे, जो तुम बिन 2 में इन दिनों व्यस्त हैं। वहीं फिल्म ग्यारह के लिए अनुभव ने ये भी साफ कर दिया कि ये 'दस' फिल्म का सीक्वल नहीं है। लेकिन अब खबर कुछ और भी दिलचस्प लेकर आए हैं। और वो है संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई के बारे में।

जी हां..संजय दत्त ने बातों ही बातों में फिल्म मुन्नाभाई 3 के बारे में काफी दिलचस्प जानकारी दी हैं। संजय दत्त ने बताया कि मुन्नाभाई 3 की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है।
इसी के साथ संजय ने फिल्म की रिलीज़िंग डेट के बारे में भी जानकारी दी। संजय की मानें तो ये फिल्म 2018 में रिलीज़ हो सकती है। वहीं जब संजय से इस फिल्म में देरी होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में राजू हिरानी और विनोद सर से पूछा जाए।
मुझे बिकिनी से नहीं न्यूडिटी से दिक्कत है : सायशा
वैसे..मुन्नाभाई 3 फिल्म का तो लोग काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में हम तो यही कहेंगे कि जल्दी से ये फिल्म बने और जल्दी से रिलीज़ हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications