कैसे दत्त बायोपिक का हिस्सा होंगे संजय दत्त, खुद किया खुलासा
राजकुमार हिरानी के साथ तीन सफल फिल्में करने के बाद संजय दत्त राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा की बायोपिक का सबसे अह्म हिस्सा है। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन अब सबसे ज्यादा फिल्म के टीजर का इंतजार है। जो लोग फिलहाल ये सोच रहे हैं कि रियल संजय दत्त कैसे दत्त बायोपिक हिस्सा हैं तो उन्हें विस्तार से हम जानकारी देना चाहेंगे।
दरअसल संजय दत्त राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं और तीनों का ये खूबसूरत रिश्ता आज से नहीं 2003 में मुन्नाभाई एमबीबीएस के समय से ही कायम है।पहली फिल्म के लगभग 15 साल बाद तीनों ने साथ में काम कर रहे हैं।

हालांकि संजय दत्त फिल्म का हिस्सा सीधे तौर पर नहीं होंगे लेकिन संजय दत्त का मानना है कि इस फिल्म से बड़ा उनका राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा के साथ में कोई और प्रोजेक्ट नहीं हो सकता है।
इसके बारे में शेयर करते हुए संजय दत्त ने कहा कि "विनोद और राजू मेरे परिवार की तरह हैं। वो मेरी जिंदगी का अह्म हिस्सा हैं। हम हालांकि पहले भी साथ में काम कर चुके हैं लेकिन दत्त बायोपिक में मेरी भागीदारी बिल्कुल अलग है।"
संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी के काम की तारीफ करते हुए कहा कि तीनों साथ में बायोपिक के लिए बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।राजकुमार हिरानी ने 300 घंटो समय तक सिर्फ बायोपिक के लिए फुटेज देखा है जो बाकी सब बताने के लिए काफी है।हमेशा वो कहानी मेरे साथ नैरे़ट करते हैं लेकिन इस बार मैं अपनी कहानी उन्हें सुनाता था।"
आपको बता दें कि बायोपिक के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा था कि "राजकुमार हिरानी के इस बायोपिक से आप काफी कुछ सीखेंगे। ये मानवीय गलतियों के बारे में बताती है और साथ ही ये पिता और बेटे के बीच के इमोशनल रिश्ते के बारे में भी बताती है। ये उनका अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ रिलेशनशिप भी दिखाया गया। ये इमोशनल है, फनी है और निराश भी करती है। यूथअपनी गलतियों से काफी कुछ सीख सकते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications












