कलंक: संजय दत्त ने खोल दिया सबसे बड़ा राज, रिलीज से पहले बताई फिल्म की कहानी
करण जौहर की आने वाली फिल्म कलंक के लिए भला कौन उत्साहित नहीं होगा क्योंकि इस फिल्म में अभिनेताओं का गजब का संगम देखने को मिलने वाला है। बता दें कि इस फिल्म की कहानी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा थी और लोग अनुमान लगा रहे थे। ऐसे में सुपरस्टार संजय दत्त ने इस फिल्म की कहानी से पर्दा उठा दिया है। जूम से बात करते हुए उन्होने बताया कि ये फिल्म काफी बेहतरीन होने वाली है और एक फैमिली ड्रामा होगी।
उनका कहना था कि इस फिल्म में एक अलग तरह का परिवार दिखाया जाएगा जो कि आपको देश की हालत समझाएगी। ये फिल्म अपनी स्टारकास्ट को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है।

इस फिल्म में कलाकारों की बात करें तो करण जौहर ने खुद ये बात बताई थी कि फिल्म मे आपको नई और पुरानी दोनो पीढ़ी के अभिनेता नजर आने वाले है।
बता दें कि फिल्म कलंक एक बड़ी फिल्म है जिसमे आलिया और वरुण के अलावा सुपरस्टार संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नजर आने वाली है।
जी हां ये फिल्म इसलिए और खास होने वाली है क्योंकि ये सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करते हुए नजर आने वाली है।
बता दें कि जब संजय और माधुरी साथ में फिल्में कर रहे थे तब इनके अफेयर की खबरें भी आई थी। इसका कारण है कि लोग इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है और फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे है।
कई बेहतरीन कलाकारों से सजी इस फिल्म की शूटिंग की तैयारी चल रही है। फिलहाल संजय दत्त इस समय फिल्म प्रस्थानम की शूटिंग कर रहे है और उसके लिए चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications
