Pic Of The Day: संजय दत्त कैंसर के ईलाज से पहले बच्चों से मिलने पहुंचे, देखिए प्यारी सी तस्वीर
संजय दत्त अपना कैंसर का ईलाज करवाने न्यूयॉर्क जाने वाले हैं लेकिन उससे पहले वो दुबई में अपने दोनों बच्चों से मिलने पहुंचे। गौरतलब है कि लॉकडाउन के पहले, संजय दत्त की पत्नी मान्यता, बच्चों शाहरान और इक़रा के साथ दुबई गई थीं और लॉकडाउन के दौरान वहीं फंस गईं। इस पूरे समय संजय वीडियो कॉल से बच्चों से बात करते थे।
उन्होंने कई बार अपने सोशल मीडिया पर बताया भी कि वो बच्चों को कितना मिस करते हैं। फिर संजय दत्त की बीमारी की खबर आते ही मान्यता तो लौट आईं लेकिन कोरोना के रिस्क के चलते वो बच्चों के लेकर नहीं आई थीं।

अब संजय दत्त, न्यूयॉर्क जाने से पहले, बच्चों से मिलने दुबई पहुंचे। मान्यता ने पूरे परिवार की ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही मान्यता ने लिखा - कोई शिकायत नहीं, कोई शिकवा नहीं। बस पूरा परिवार साथ है, इतना ही काफी है।
गौरतलब है कि संजय दत्त को अपने ईलाज के लिए पांच साल का यूएस वीज़ा मिल चुका है और वो वहीं ईलाज करवाएंगे जहां उनकी मां नरगिस दत्त का कैंसर का ईलाज हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











