ALERT: आ रही है ये सुपरहिट जोड़ी.. धमाकेदार सीक्वल के साथ!
जब से संजय दत्त जेल से बाहर तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि अब वो किस फिल्म में नज़र आएंगे। वो कौन सी फिल्म कर रहे हैं और कब एक बार फिर से टीवी पर एंट्री मारेंगे, ये उनके सभी फैंस जानना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि संजय किस फिल्म में आपको जल्द दिखाई देने वाले हैं।

संजय दत्त जल्द ही आपको फिल्म खलनायक के सीक्वल 'खलनायक रिटर्न्स' में नज़र आने वाले हैं। दरअसल सुभाष घई ने बताया कि संजय और उन्होंने उनकी आने वाली फिल्म खलनायक रिटर्न्स के लिए एग्रिमेंट साइन किया। बताया जा रहा है कि ये फिल्म इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत तक सामने आएगी।
आखिर 'सुल्तान' के साथ क्यों रिलीज़ नहीं हुई शाहरुख की 'रईस'!
सुभाष घई ने बताया कि मैं संजय से मिला और फिल्म के आइडिया को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने एक बैकग्राउंड वॉयसऑवर के साथ एक साउंडट्रैक भी बनाया है जो मुझे काफी पसंद आया। संजय दत्त इस फिल्म में बल्लू बलराम का किरदार निभाएंगे जो 20 साल बाद जेल से बाहर आएगा।
घई ने बताया कि हालांकि अभी तक इस फिल्म के लिए किसी को साइन नहीं किया गया है, फिलहाल बस स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। लेकिन ये फिल्म मल्टी स्टारर फिल्म ही होगी। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि इस फिल्म में 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' गाने को रखा जाएगा। लेकिन चोली के पीछे क्या है गाने को लेने के लिए विचार किया जाएगा।
आपको बता दें कि 1993 की फिल्म खलनायक एक सुपरहिट फिल्म थी, जिसमें संजय दत्त का नेगेटिव रोल काफी हिट हुआ था। इसमें माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ की भी अहम भूमिका थी।


Click it and Unblock the Notifications