..................... Sanjay Dutt returns to the sets as Adheera Started dubbing for his much awaited film "KGF Chapter2 "! - Hindi Filmibeat

संजय दत्त की "अधीरा" के किरदार में धमाकेदार वापसी, केजीएफ चैप्टर 2 से सामने आयी यह तस्वीरें

By Filmibeat Desk

केजीएफ चैप्टर 2 के फैंस रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच केजीएफ के दर्शकों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आयी है। केजीएफ 2 के लिए संजय दत्त एक बार फिर से मैदान में वापसी कर चुके हैं। केजीएफ चैप्टर 2 में इस बार सबसे बड़ी हाईलाइट संजय दत्त का किरदार अधीरा भी होगा।

संजय दत्त के लिए यह प्रोजेक्ट्स और शूटिंग के साथ एक व्यस्त साल रहा है। आगामी रिलीज के रूप में 'केजीएफ चैप्टर 2', 'तूलसीदास जूनियर' और 'शमशेरा' सहित तीन बड़ी फिल्मों के साथ-साथ अभिनेता अब अपनी 'केजीएफ चैप्टर 2' के लिए अधीरा के रूप में सेट पर वापस आ गए हैं।

Sanjay Dutt

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए, संजय दत्त ने हाल ही में 'केजीएफ चैप्टर 2' के सेट से कुछ दमदार तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें उन्हें बहुप्रतीक्षित फिल्म में अपनी भूमिका 'अधीरा' के लिए डब करते देखा गया था। पोस्ट में वह लिखते हैं,"Adheera is back in action! The dubbing sessions are done for #KGFChapter2 and is on its way to theaters near you on 14th April 2022!"

संजय ने इससे पहले फिल्म के कुछ पोस्टर लॉन्च किए थे जिसने पहले ही दर्शकों को फिल्म के प्रति उत्साहित कर दिया है। उनके किरदार को लेकर काफी उम्मीदें हैं और प्रशंसक उन्हें फिल्म में अधीरा के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।वर्क फ्रंट पर, संजय दत्त के पास उनकी आगामी परियोजनाओं के हिस्से के रूप में 'तूलसीदास जूनियर', 'शमशेरा' और बहुप्रतीक्षित 'केजीएफ चैप्टर 2' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X