जेल जाने से पहले दुखी संजय दत्त ने सबको बोला हैप्पी दिवाली

कितने अजीब हालात है अभिनेता संजय दत्त के सामने..जिसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने आज सुबह यरवाडा जेल जाने से पहले अपने शुभचिंतकों को हैप्पी दिवाली कहा.. जबकि वह खुद जानते हैं कि इस बार कि दिवाली उनके खुद के लिए हैप्पी नहीं है।

वह अपनी पत्नी, अपने मासूम जुड़वा बच्चों औऱ बहनों से दूर यरवाडा जेल में कैदियों संग दिवाली मनायेंगे, ऐसे में उनके लिए यह दिवाली हैप्पी कैसे हो सकती है, बावजूद इसके संजय दत्त ने आज यरवाडा जेल जाने से पहले सबको मुस्कुराते हुए दिवाली विश किया।

संजय दत्त ने बुधवार को वापस जेल जाने से ठीक पहले मुंबई में पत्रकारों से कहा, "मैं आप सभी के सहयोग और समर्थन के लिए आभारी हूं। मेरी तरफ से सभी को दीवाली की शुभकामनाएं।"

गौरतलब है कि संजय दत्त को मिली चार सप्ताह की चिकित्सा पैरोल मंगलवार को समाप्त हो गई, जिसके कारण वह आज सुबह यरवाडा जेल लौट आये। हालांकि पैरोल पर उनके बाहर आने के समय से ही मीडिया में अफवाहें उड़ रही थीं कि उनकी सजा की अवधि कम हो सकती है या उन्हें क्षमादान मिल सकता है। लेकिन महाराष्ट्र राज्य के गृह मंत्री आर. आर. पाटिल ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि इस संबंध में उन्हें केंद्र से किसी तरह का आदेश नहीं मिला है।

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने क्षमादान या सजा की अवधि कम करने के लिए किसी भी तरह के प्रस्ताव का विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि इससे समाज में गलत संदेश जाएगा और दूसरे अपराधी भी क्षमादान याचिका का गलत उपयोग कर सकते हैं। फिलहाल तो संजय दत्त आज यरवाडा जेल पहुंच गये हैं औऱ एक बार फिर से अपने पीछे मुंबई में एक गमगीन परिवार छोड़ आये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X