60 महीने की सज़ा के बाद संजय दत्त की घरवापसी
[बॉलीवुड समाचार] 25 फरवरी को आखिरकार जेल से रिहा हो रहे हैं और उनकी सज़ा खत्म हो रही है। संजय दत्त के घर लौटने से कम से कम बॉलीवुड तो काफी खुश हो जाएगा।
कुछ समय पहले सलमान खान ने बयान भी दिया था कि संजय दत्त जब फाइनली रिहा हो जाएंगे तो वो सबको पार्टी देंगे पर पैरोल के बीच में वो संजय दत्त के साथ पार्टी नहीं कर सकते।
[डियर संजू...With Love सल्लू...सलमान का letter]
तो 25 फरवरी के बाद संजय दत्त आराम से एक मुक्त नागरिक की तरह घूम सकते हैं। गौरतलब है कि संजय दत्त एक 'अच्छे इंसान' हैं और इसी बिनाह पर उन्हें जेल की सज़ा से 6 महीने की रिवायत दी जाएगी।
संजय दत्त की जेल की सज़ा में 112 दिन की छुट्टी जु़ड़ेगी जो उन्हें तोहफे में मिली है। दरअसल, एक नियम के अनुसार, जो कैदी जेल में अच्छा बर्ताव करता है उसे हर महीने करीब 7 दिन की छुट्टी मिल जाती है।
[तगड़ा Rumor: सुलतान को REJECT करने का कारण रणबीर कपूर?]
कहीं अगर उसका बर्ताव साल भर काफी अच्छा रहा तो फिर उसे 30 दिन की छुट्टी मिल जाती है। और यही गणित लगाकर उनके पास करीब 6 महीने की छुट्टियां हो रही हैं जिसे उनके सज़ा की अवधि से काट लिया जाएगा। तो बस संजू बाबा के वेलकम बैक की तैयारी करिए!
[DHAMAKA: संजय दत्त की बॉलीवुड वापसी...बैक 2 बैक फिल्में! ]


Click it and Unblock the Notifications
