सरेंडर करने के लिए टाडा कोर्ट पहुंचे संजय दत्त
और आखिरकार कयामत की घड़ी आ ही गयी और बॉलीवुड के मुन्ना भाई सरेंडर करने के लिए टाडा कोर्ट पहुंच गये हैं। साथ में उनके इस समय पत्नी मान्यता दत्त, बहन नम्रता और उनके समर्थकों का एक बड़ा काफिला भी है। कोर्ट में पेश होने के बाद संजय को जेल भेजा जायेगा। कोर्ट में पेशी होने के बाद संजय दत्त का मेडिकल होगा, उसके बाद उन्हें जेल भेजा जायेगा।
संजय दत्त एक संवेदनशील कैदी होंगे इसलिए जेल प्रशासन उनके लिए गहरी सुरक्षा व्यवस्था कराने की कोशिश कर रहा है।

मालूम हो कि मुंबई धमाके में शामिल हुए हथियार को पनाह देने के लिए अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम को्र्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। चूंकि कि संजय दत्त टाडा की अदालत से ही सजा भूगत रहे हैं और पहले ही डेढ़ साल की सजा काट चुके हैं ऐसे में उन्हें बाकी बची अवधि की सजा भुगतनी है। मालूम हो कि संजय दत्त की पुनर्विचार याचिका को भी अदालत ने खारिज कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











