..................... Sanjay Dutt Reached Dubai to celebrate new year with her duaghter trishala, wife and other two kids - Hindi Filmibeat

नए साल पर संजू बाबा को अपनी पहली बेटी की आई याद, सौतेली मां और भाई-बहन को देख त्रिशाला ने किया ये काम

sanjay dutt

Sanjay Dutt Met Trishala Dutt: संजय दत्त बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी से एक बेटी भी है, जिसका नाम त्रिशाला है और वो इस वक्त दुबई में अपने पिता और सौतेली मां और भाई बहन के साथ नए साल के स्वागत में लगी हुई हैं।

नया साल लगभग आ चुका है और हर कोई अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ 2024 का जश्न मनाना चाहता है। एक्टर संजय दत्त भी अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों शहरान और इकरा के साथ रहने और उनके साथ नए साल मनाने के लिए दुबई पहुंच गए हैं। संजय की ऋचा शर्मा से पहली शादी से हुई बेटी त्रिशाला भी दुबई में नए साल के जश्न में उनके साथ शामिल हुई हैं।

इंस्टाग्राम पर त्रिशाला ने दुबई में दत्त के फैम-जैम डिनर की कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने पोस्ट को इनफिनिटी इमोजी के साथ कैप्शन दिया। आपको बता दें, संजय ने 2008 में मान्यता से शादी की। मान्यता और बच्चे शहरान और इकरा पिछले तीन साल से दुबई में रह रहे हैं, वहीं त्रिशाला अमेरिका में रहती हैं।

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा से हैं। ऋचा शर्मा का निधन कैंसर की बीमारी के चलते उस वक्त हुआ था जब बेटी त्रिशाला बहुत छोटी थीं। इसके बाद संजय दत्त ने एक्ट्रेस रिया पिल्लई से दूसरी शादी की थी। संजय दत्त और रिया पिल्लई की शादी ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चल सकी और दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद संजय दत्त की जिंदगी में अदाकारा मान्यता दत्त की एंट्री हुई। मान्यता दत्त के साथ संजय दत्त के दो जुड़वां बच्चे शहरान और इकरा हैं।

इस बीच, एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय अगली बार एक साई-फाई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द वर्जिन ट्री' में दिखाई देंगे, जिसमें सनी सिंह, मौनी रॉय और पलक तिवारी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके पास अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और दिशा पाटनी के साथ 'वेलकम टू द जंगल' भी है। 'वेलकम टू द जंगल' 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X