OUCH: अपनी ही फिल्म में फूट फूटकर रोने लगे ये सुपरस्टार!
राजकुमार हिरानी तेज़ी से संजय दत्त बायोपिक शूट कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने फिल्म की कहानी और संजय दत्त का फिल्म से जुड़े होने का सुबूत भी दे ही दिया।
संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और फिलहाल रणबीर कपूर उनके जेल में बिताए गए दिनों को शूट कर रहे हैं। शूटिंग खत्म होने के बाद राजकुमार हिरानी ने मीडिया से बातचीत की।
उन्होंने बताया कि संजय दत्त ने जब पहली बार अपनी कहानी मेरे मुंह से सुनी तो वो फूटफूट कर रोने लगे। इतना रोते हुए मैंने उन्हें कभी नहीं देखा। जबकि मैं तो उन्हें उनकी ही कहानी सुना रहा था।

इसके बाद संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी से कहा कि मेरी पूरी ज़िंदगी को तुमने कितने अच्छे ढंग से ढाई घंटे में समेट दिया है। फिल्म में संजय दत्त जैसा बनने के लिए रणबीर कपूर ने संजय दत्त को काफी परेशान किया है।
संजय दत्त का कहना है कि वो मुझे इतना फोन करता था कि मैंने उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया। फिलहाल तो फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही है।
[#AlsoRead: 'मेरी मां मुस्लिम थी इसलिए मेरी बहनों का रेप कर देते' - संजय दत्त]
हालांकि राजकुमार हिरानी पहले ही क्लियर कर चुके हैं कि इस फिल्म को बनाने के पीछे उनका मकसद संजय दत्त को हीरो बनाना कतई नहीं हैं। वहीं रणबीर ने भी ये साफ किया है कि वो चाहते हैं कि लोग संजय दत्त की गलतियों से सीख ले सकें।
[संजय दत्त का बेटी को ऑर्डर - "हीरोइन बनी तो टांगे तोड़ दूंगा"]
संजय दत्त का जीवन कितना कंट्रोवर्शियल है, ये तो किसी को बताने की ज़रूरत ही नहीं है। लेकिन फिर भी अपने 100 करोड़ फैन्स को वो ये 10 जवाब कभी नहीं दे पाएंग -


Click it and Unblock the Notifications