संजय दत्त ने पारिश्रमिक घटाया

दत्त ने हाल ही में अपने पारिश्रमिक में इजाफा कर दिया था और प्रति फिल्म 15 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे लेकिन अभिनेता सुनील शेट्टी की सलाह पर उन्होंने इसमें कटौती की है।
संजय ने इस बारे में बताया कि आर्थिक मंदी ने सभी को प्रभावित किया है। ऐसे समय में यह जरूरी है कि हम सभी हालात पर गंभीरतापूर्वक विचार करें और एक दूसरे का सहयोग करें। हम लोग अपने-अपने पारिश्रमिक में कटौती कर इस कठिनाई से उबर सकते हैं।
दत्त ने यह भी कहा कि आतंकवादी हमलों के बाद लोगों ने शॉपिंग मॉल्स और सिनेमाघरों में जाना कम कर दिया है, जिससे स्थितियां और भी खराब हुई हैं।
उन्होंने स्वीकार किया कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद ही अपने पारिश्रमिक में कटौती की है।
इसके अलावा संजय अपनी फीस का निर्णय बैनर व निर्माता की देय क्षमता आदि को देखकर लेते है।


Click it and Unblock the Notifications