संजय दत्त की बढ़ी कीमत

उन्होंने लगभग 28 नई फिल्में अनुबंधित की हैं और वे पूरी तरह से व्यस्त हैं। संजय दत्त की कंपनी के एक अधिकारी धरम ओबेराय ने बताया कि संजय दत्त की कीमत बढने के पीछे सुनील शेट्टी की दरियादिली है।
सुनील ने उन्हें अपनी फिल्म के लिये काफी ऊंची कीमत दी है और फिर उसके बाद से सभी निर्माता संजय को ज्यादा से ज्यादा कीमत देने लगे हैं. संजय दत्त के पास अब सन 2010 तक किसी नई फिल्म को अनुबंधित करने का समय नहीं है।
संजय दत्त ने हाल ही में फिल्म ' ब्लू ' के कुछ खतरनाक दृश्य की शूटिंग बैंकाक में की, जहां उनके पैर में चोट भी लगी. संजय दत्त जिन्हें कि जेल की सजा भी सुनाई गई है. वे अब काफी हद तक सामान्य हो गये हैं।
पिछले कुछ साल से वे अपने कैरियर और कोर्ट कचहरी के चक्कर से काफी परेशानी में थे। मान्यता से विवाह को लेकर भी आलोचना के शिकार बने। लेकिन विवादों से दूर अब उनका कैरियर गति पकड रहा है।


Click it and Unblock the Notifications