'खलनायक रिटर्न्स' के इवेंट पर इमोशनल हुए Sanjay Dutt, पत्नी मान्यता की जमकर की तारीफ, Video Viral
Sanjay Dutt: संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि इस समय उनकी 'आखिरी सवाल' फिल्म काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। दर्शक उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में अभिनेता ने एक और अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है।

दरअसल संजय दत्त जल्दी ही फिल्म खलनायक के सीक्वल 'खलनायक रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। लेकिन इसी फिल्म के अनाउंसमेंट इवेंट के दौरान संजय दत्त काफी ज्यादा इमोशनल नजर आए और उन्होंने अपनी पत्नी मान्यता दत्त की खूब तारीफ भी की।
इस इवेंट से संजय दत्त और मान्यता दत्त की कई फोटो और वीडियो वायरल हुई। इस दौरान वीडियो में संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त का शुक्रिया कहते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि "मैं अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। वो हमेशा मेरी ताकत बनकर मेरी जिंदगी में रही। जब भी मैं गिरता हूं तो एक हाथ है कॉलर पकड़ कर मुझको उठाने के लिए।" संजय दत्त की यह स्पीच लोगों को इमोशनल कर रही है।
फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' की बात की जाए तो फिल्म 'खलनायक' साल 1993 में रिलीज की गई थी। यह फिल्म इसी का सीक्वल आएगी। पहले पार्ट में तो संजय दत्त ने बल्लू का किरदार निभाया था। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे। लेकिन अब 33 साल के बाद में एक बार फिर से संजय दत्त का कैरेक्टर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है।
हाल ही में फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का एक छोटा सा टीजर भी रिलीज किया गया है। इसमें संजय दत्त का दमदार अंदाज भी देखने के लिए मिल रहा है और टीजर में काफी ज्यादा खून खराबा भी देखने के लिए मिला। इसको देखने के बाद में फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
संजय दत्त ने भी 'खलनायक रिटर्न्स' के दो पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिए हैं। इसमें उनका खौफनाक अंदाज भी देखने के लिए मिल रहा है और यह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए संजय दत्त कैप्शन में लिखते हैं कि "हर कहानी का एक वक्त होता है और उसका वक्त आ चुका है। खलनायक रिटर्न्स।"
संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म आखरी सवाल को लेकर इस समय काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल इस फिल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास की झलक देखने के लिए मिलने वाली है। फिल्म को 8 मई 2026 को थिएटर में रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications