बड़ी खबर- मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए संजय दत्त ले रहे हैं फिल्मों से शॉर्ट ब्रेक, जारी किया नोटिस
सुपरस्टार संजय दत्त इस समय बीमार हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो वो कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं लेकिन इसको लेकर आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। लगातार उनको लेकर किसी ना किसी तरह की खबरें आ रहीं हैं। हाल ही में सांस लेने की समस्या के बाद उनको मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होने हाल ही में एक पोस्ट सोशल मीडिया डाला है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल संजय दत्त ने इस पोस्ट के जरिए अपने फैंस को एक संदेश दिया है। दरअसल इस बीमारी के चलते संजय दत्त काम से ब्रेक ले रहे हैं और इस बारे में उन्होने जानकारी दी है। संजय दत्त ने लिखा है कि.. 'हाय दोस्तों कुछ मेडिकल कारणों से मैं काम से एक छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं और आपसे अनुरोध करता हूं कि मेरी सेहत को लेकर आप सभी शुभचिंतक मेरी चिंता ना करें। आपके प्यार और प्रार्थना मैं काफी जल्दी वापस लौट आउंगा।'


Click it and Unblock the Notifications