2020 Dhamaka, ब्लॉकबस्टर सीक्वल का First Look, हो गया तारीख का ऐलान
Recommended Video

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। वहीं इन्हीं फिल्मों के बीच अब सुर्खियों में आ गई है एक सुपरहिट फिल्म की सीक्वल.. इस सीक्वल फिल्म से लगभग दो दशकों बाद सुपरस्टार डायरेक्टर पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ये फिल्म है सड़क 2 और निर्देशक हैं महेश भट्ट। हाल ही में इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जहां एक तरफ इस फिल्म का टीजर आउट हुआ है वहीं दूसरी तरफ फिल्म की तगड़ी स्टार कास्ट भी फाइनल हो गई है।
[B'day Spcl: 44 सालों से बॉलीवुड के सुपरस्टार, कॉन्ट्रोवर्सी के King, जानें 10 दिलचस्प बातें]
बता दें कि ये फिल्म 27 साल पहले आई पूजा भट्ट और संजय दत्त की फिल्म का सीक्वल है। जिसमें ये जोड़ी वापसी कर रही है। हाल ही में एक वीडियो के जरिए फिल्म की रिलीज डेट और स्टार कास्ट का ऐलान किया गया है। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि सड़क 2 में पहली बार महेश भट्ट अपनी दोनों बेटियों पूजा भट्ट और आलिया भट्ट को साथ लेकर आ रहे हैं। सड़क-2 की रिलीज डेट 25 मार्च 2020 रखी गई है। इसके अलावा सड़क 2 में संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आने वाले हैं।

स्टार कास्ट और मेकर्स को देखकर लगता है कि ये सीक्वल फिल्म वाकई दिलचस्प होगी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये साल और आने वाले दो साल बॉलीवुड की धमाकेदार सीक्वल फिल्मों के नाम रहने वाले हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें सड़क 2 के अलावा आने वाली और भी बड़ी सीक्वल फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications