संजय दत्त ने वाराणसी में किया माता-पिता का पिंडदान..कुछ यूं आए नजर
संजय दत्त बुधवार को वाराणसी भूमि के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे और वहां पितृ पक्ष के दौरान उन्होंने अपने माता पिता का श्राद्ध किया। आपको बता दें कि पितृ पक्ष के दौरान अपने पूर्वजों का श्राद्ध करने की परंपरा हमारे देश में हैं।
संजय अपनी फिल्म 'भूमि' के प्रचार के लिए बुधवार को वाराणसी पहुंचे। संजय दत्त चार्टर्ड प्लेन से बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे रानीघाट पहुंचे जहाँ पर श्राद्ध के लिए पहले से तैयारी की गयी थी।यहां उन्होंने काफी देर तक श्राद्ध की पूजा की।उनके साथ भूमि की टीम भी मौजूद थी।

संजय दत्त ने इस दौरान ये भी खुलासा कि उनके पिता सुनील दत्त की आखिरी इच्छा थी कि उनका पिंडदान काशी में ही हो। संजय दत्त इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूमि के प्रमोशन में पूरी तरह व्यस्त हैं। संजय दत्त इस फिल्म में एक पिता के किरदार में नजर आएंगे।
इस फिल्म में अदिती राव हैदरी संजय दत्त की बेटी की भूमिका में नजर आएंगी। संजय दत्त की काफी सालों बाद कोई फिल्म आ रही है जिसमें वो दमदार भूमिका में नजर आ रहे हैं। फैन्स भी उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
