संजय दत्त की बीमारी ने कर दिया काम, मिली 14 दिन की और जेल से छुट्टी
संजय दत्त की छुट्टी के बाद से संजय दत्त को लेकर कई सारी खबरे आ रही हैं जैसे कि कुछ लोगों ने लिखा कि संजय दत्त का वजन करीब 17 किलो घट गया है क्योंकि वो जेल में ठीक से खाना नहीं खाते थे। इसके अलावा कहा जा रहा है कि संजय दत्त को कोई अज्ञात बीमारी है जिसके बारे में किसी को पता नहीं है और उनके घरवाले इस बीमारी का बात सबसे छुपा कर रखना चाहते हैं। लेकिन लोगों को लग रहा है कि ये सब झूठ है और संजय दत्त को बेवजह ही स्पेशल ट्रीटमेंट दी जा रही है। संजय दत्त की तरह बाकी के आम मुजरिमों को तो इस तरह से छुट्टी पर घर नहीं आने दिया जाता। विशाल ने लिखा है संजय दत्त अब कुछ दिन और पैरोल पर बाहर रहना चाहते हैं लेकिन ये मौका आम आदमी को नहीं दिया जाता। आखिर इतना स्पेशल ट्रीटमेंट क्यों।
इसके अलावा रुपा ने ट्विटर पर लिखा है ये तो बिल्कुल ही यकीन करने लायक ही नहीं है कि फेस्टिव सीजन में संजय दत्त को अपना इलाज कराने के लिए छुट्टी दी गयी है। और अब वो कुछ दिन और छुट्टी की मांग कर रहे हैं। यही नहीं ट्विटर यूजर मनोज ने तो इस बात का मजाक बनाते हुए कहा है खबर आ रही है कि संजय दत्त ने जेल में कुल 17 किलो वजन घटा लिया है। अब क्या वो पूरे 17 किलो वजन वापस गेन करके ही वापस लौटेंगे। कुल मिलाकर जनता सजंय दत्त को मिल रही इस स्पेशल अटेंशन से काफी नाखुश है। उन्हें लग रहा है कि ये सबकुछ पैसों के दम पर हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












