..................... Sanjay Dutt opts out of Blockbuster - Hindi Filmibeat

ब्लॉकबस्टर से OUT हुए संजय दत्त, जानिए क्या है कारण

संजय दत्त इन दिनो काफी ज्यादा व्यस्त है और जेल से आने के बाद अपनी लाइफ को सही ढंग से जी रहे है। बता दें कि संजय दत्त के पास कई फिल्में है औऱ उनपर वो खास ध्यान दे रहे है। आपको बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि संजय दत्त एक कॉमेडी फिल्म में दिखाई देगें जिसका नाम ब्लॉकबस्टर है।

बता दें कि अब संजय दत्त उस फिल्म में आपको नजर नहीं आएंगे। संजय दत्त ने उस फिल्म को टाटा बोल दिया है। आपको बता दे कि ऐसा संजू बाबा ने इसलिए किया क्योंकि वो उम्र के इस पड़ाव में किसी भी तरह का कोई रिस्क लेना नहीं चाहते है और स्क्रिप्ट को लेकर कोई गलती नहीं करना चाहते है।

sanjay dutt, torbaz, तोरबाज, संजय दत्त

फिल्म भूमि में संजय दत्त नजर आए थे पर फिल्म नहीं चली थी। यही कारण है कि अब संजब बाबा फिल्म को पूरा सोच समझकर साइन कर रहे है। आपको बता दें कि हाल ही नो निर्देशक अभिषेक वर्मा से मिले थे और एक फिल्म के लिए बात कर रहे है। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट करेंगे।

इस फिल्म की खास बात तो ये होगी कि फिल्म में 21 सालों के बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नेने नजर आएंगी। बता दें कि बीते समय में माधुरी के साथ संजय दत्त ने फिल्म खलनायक की थी जो कि काफी बड़ी हिट साबित हुई थी और इस फिल्म के गानो ने आकर धमाल मचा दिया था।

बता दें कि संजय दत्त अगली फिल्म में माधुरी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ सकते है। फिल्म ब्लॉकबस्टर को छोड़ने के बाद संजय दत्त अपना पूरा ध्यान फिल्म तोरबाज में लगाएंगे।

इसी फिल्म में संजय दत्त फिलहाल व्यस्त चल रहे है। बता दे कि संजय दत्त ने जेल काटते समय 5 गाने लिखे थे जिसमें से फिल्म तोरबाज में एक गाना फाइनल कर लिया गया है।

इस फिल्म में अपने लिखे हुए गाने को संजय दत्त खुद गाएंगे। बता दें कि संजय दत्त उन अभिनेताओं में से है जो जिन्होने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है और काफी मुसीबतों में भी रहे है।

हालांकि संजू बाबा अब जेल काट चुके है और उनको अब किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। संजय दत्त अपने परिवार के साथ
खुश है और फिल्मों में ध्यान दे रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X