6 साल से था सुपरस्टार की पार्ट 3 सीक्वल का इंतज़ार...अब खुद कर दिया एलान!
संजय दत्त की मुन्नाभाई पार्ट 3 का इंतज़ार सारे फैन्स कर रहे हैं। खासतौर से तब से जब से फिल्म का पहला ट्रेलर आया था। गौरतलब है कि 2012 में मुन्नाभाई पार्ट 3 का पहला ट्रेलर आया था जिसका नाम था मुन्नाभाई चले अमरीका।
लेकिन अब संजय दत्त ने कंफर्म किया कि तीसरा पार्ट बनेगा तो लेकिन वो मुन्नाभाई चले अमरीका नहीं होगा। वहीं राजकुमार हिरानी पहले ही कंफर्म कर चुके हैं कि मुन्नाभाई पार्ट 3 इस सीरीज़ की आखिरी फिल्म होगी।

संजय दत्त ने साफ कर दिया है कि फिल्म तो बनेगी लेकिन इसका मुन्नाभाई चले अमरीका से कोई लेना देना नहीं होगा। गौरतलब है कि जब मुन्नाभाई चले अमरीका अनाउंस हुई थी तो हालात कुछ और थे।
लेकिन फिर संजय दत्त को जेल हो गई और फिल्म वहीं बंद हो गई। अब राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी की टीम बिल्कुल नई कहानी पर काम कर रही है जो कि मुन्ना सीरीज़ की आखिरी फिल्म होगी।
वैसे आपको याद दिलाते हैं वो फिल्में जो अनाउंस होती हैं पर बनती नहीं है और बस उनका इंतज़ार होता रह जाता है -


Click it and Unblock the Notifications











