#JustIn: सलमान मेरा भाई था और रहेगा...लेकिन रोज़ उससे थोड़ी मिलूंगा
संजय दत्त ने पहली बार सलमान खान से मिलने के बाद उनकी मुलाकात की हेडलाइन्स बनने पर बात की। संजय दत्त ने स्पॉटबॉय.कॉम से बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि मीडिया ने इस बात का इतना हौव्वा क्यों बनाया।
सलमान मेरा भाई था, मेरा भाई है और हमेशा मेरा भाई रहेगा। लेकिन हां, इधर हम दोनों ही बहुत व्यस्त थे और मिल नहीं पा रहे थे लेकिन मीडिया ने इसका पता नहीं क्या मतलब निकाला और कुछ भी लिखा। हाल ही में हमें समय मिला तो हम मिल लिए।

अब संजय दत्त की इस बात में कितनी सच्चाई है पता नहीं लेकिन हम आपको ये बता दें कि संजय दत्त को जेल से निकले दो साल में चार महीना कम समय हो चुका है लेकिन इस डेढ़ साल से ऊपर के समय में सलमान खान को संजय से मिलने का समय नहीं मिल पाया।
वहीं दूसरी तरफ इससे पहले एक पार्टी में दोनों मौजूद थे लेकिन दोनों एक दूसरे से मिले बिना चले गए। वहीं इस बीच सलमान खान शाहरूख खान के घर तीन बार चक्कर लगा चुके जिसकी तस्वीरें वायरल भी हुई थीं।
लेकिन अब अगर बाबा कह रहे हैं, तो यही हुआ होगा शायद, बहरहाल, आपको कुछ और बातें भी बता ही देते थे -


Click it and Unblock the Notifications